फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two bike riders died after being hit by roadways bus in Bulandshahr

रोडवेज बस ने दो लोगों की जान ली: बुलंदशहर में बाइक सवार दो लोगों को कुचला, आरोपी चालक गाड़ी लेकर भाग निकला

Sun, 07 Sep 2025 11:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, डिबाई (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, डिबाई (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Sep 2025 11:12 PM IST
सार

पुलिस ने मृतकों के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन देर शाम डिबाई पहुंचे। हालांकि, परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Two bike riders died after being hit by roadways bus in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र में दानपुर आलू फार्म के निकट बाइक सवार दो लोगों को तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद के थाना खैर के मोहल्ला बसंत विहार ईदगाह रोड निवासी 32 वर्षीय सीताराम रविवार को बाइक पर सवार होकर अपने परिचित 52 वर्षीय रामनाथ निवासी मणि सुजानपुर थाना खैर के साथ डिबाई आए थे। जहां से दोनों रविवार शाम को वापस अपने घर जाने के लिए निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब वह दोनों दानपुर आलू फार्म के निकट पहुंचे तो अलीगढ़ की ओर से डिबाई की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक बस को लेकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां, चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतकों के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन देर शाम डिबाई पहुंचे। हालांकि, परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी बस चालक की शिनाख्त की जा रही है। जल्द ही उसकी शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed