{"_id":"6761b174c97fc0c2a60af06f","slug":"two-arrested-including-a-vicious-woman-who-cheated-a-young-man-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-126646-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: स्याना में दुकान से नकदी और डीबीआर चोरी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: स्याना में दुकान से नकदी और डीबीआर चोरी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
स्याना। नगर क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने अब मुख्य बाजार स्थित पुलिस बूथ से चंद कदमों की दूरी पर एक दुकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ली। साथ ही चोर दुकान में लगे कैमरों की डीबीआर भी चोरी कर अपने साथ ले गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। साथ ही पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। हालांकि, अभी चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है।
नगर के मुख्य बाजार निवासी अरविंद रस्तोगी ने बताया कि वह दो दिन पूर्व परिवार के सदस्यों के साथ मेरठ गए थे। वह नगर में ही किराना के व्यापारी हैं, बाजार में ही उनकी दुकान भी है। दुकान से करीब 20 मीटर की दूरी पर पुलिस बूथ भी बना हुआ है, जहां पुलिस बल तैनात रहता है। पीड़ित की अनुपस्थिति में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह जब पीड़ित ने दुकान खोली तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
उन्होंने बताया कि गल्ले में रखे दस हजार रुपये व अन्य कुछ सामान चोरी था। सीओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले में खुलासा होगा।