{"_id":"67cb278a69865c660c087891","slug":"two-army-men-attacked-in-land-dispute-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-130626-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: भूमि विवाद में सेना के दो जवानों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: भूमि विवाद में सेना के दो जवानों पर हमला
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव गंगाहरी में जमीन विवाद में गन्ने के खेत में काम कर रहे सेना के दो जवान और उनके पिता पर आरोपी पक्ष ने डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को लखावटी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने चार हमलावरों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
गांव गंगाहरी निवासी बंटी और अजय कुमार भारतीय सेना में तैनात हैं। बीते दिनों दोनों भाई अपने गांव छुट्टी पर आए हुए थे। बृहस्पतिवार को दोनों अपने पिता के साथ गन्ने के खेत में काम करने गए थे।
इस दौरान गांव निवासी आरोपी संजू पक्ष के चार युवक बाइक से मौके पर पहुंचे। आरोपी गन्ने के खेत को अपना खेत बताकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने फौजी भाइयों व उनके पिता केन्द्रपाल लाठी डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
जिसमें बंटी और अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता ने अपने पुत्रों को बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। एएसपी रिजुल कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा दी तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।