फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Turkey's Bdhnegi Duswarian

सफर की बढ़ेगी दुश्वारियां

Sun, 12 Feb 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 12 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Turkey's Bdhnegi Duswarian
up roadways

विज्ञापन
यदि आप किसी दूसरे शहर अथवा कहीं और जाने का प्लान बना रहे हैं तो खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चूंकि चुनाव को 23 और रोडवेज बसों की डिमांड आ गई है जबकि जिले के तीन डिपो से 194 बसों में से 85 पहले ही चुनाव ड्यूटी में लगाई जा चुकी हैं।

बता दें कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव का पहला चरण संपन्न हो चुका है जबकि सात मार्च को आखिरी चरण होगा। इसके बाद 11 मार्च को मतगणना होगी। चुनाव संपन्न करवाने के लिए जिले से 85 रोडवेज बसों को पहले ही अधिगृहीत किया जा चुका है। इनमें 40 बसें बुलंदशहर डिपो, 30 खुर्जा और 15 बसें सिकंदराबाद डिपो की शामिल हैं।
विज्ञापन


ऐसे में यात्रियों को पिछले कुछ दिनों से परेशानी हो रही है क्योंकि रोडवेज बसों की पहले ही कमी थी और अब 23 और बसों की डिमांड आने से परेशानी और बढ़ जाएगी। हालांकि इन तीनों डिपो में अनुबंधित बसें संचालित हैं जो आसपास के क्षेत्रों में ही चलती हैं। अफसरों का कहना है कि बसों की  कमी 11 मार्च तक रहेगी। तब तक बसों का प्रयोग यात्रियों के लिए नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed