{"_id":"5703f0f14f1c1b5433c81108","slug":"truck-collision-kille-biker","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका ऑफिस के पास सोमवार देर रात साइकिल सवार की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। सोमवार देर रात अकबरपुर झोझा निवासी धर्मपाल सिंह (36) पुत्र इबरत साइकिल से जा रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही वह पालिका ऑफिस के पास पहुंचे एक तेज रफ्तार ट्रक ने धर्मपाल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में कामयाब हो गया। धर्मपाल को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार के दौरान धर्मपाल ने दम तोड़ दिया। धर्मपाल के भाई संजय ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।