{"_id":"56ed84a14f1c1b06068b47ef","slug":"truck-broke-chola-gate-two-hour-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने तोड़ा चोला फाटक, दो घंटे जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने तोड़ा चोला फाटक, दो घंटे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 19 Mar 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
fatak
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककोड़ की ओर से आ रहे एक ट्रक ने शनिवार की सुबह चोला फाटक तोड़ दिया। इस दौरान दिल्ली से अलीगढ़ की ओर जा रही मालगाड़ी से ट्रक टकराने से बाल-बाल बचा, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। फाटक टूटने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई और करीब दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। चोला चौकी की पुलिस ने यातायात सुचारु करवाते हुए करीब 10 बजे लोगों को जाम से राहत दिलाई।
विज्ञापन
चोला फाटक संचालक हरिओम सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह ककोड़ की ओर से एक ट्रक तेज गति से आ रहा था। उस समय फाटक बंद और दिल्ली की ओर से एक मालगाड़ी गुजर रही थी। ट्रक चालक ने फाटक तोड़ दिया और मालगाड़ी से टकराने से बाल-बाल बचा।
विज्ञापन
मालगाड़ी के निकलने पर जब ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया तो चालक भागने में सफल हो गया। फाटक टूटने से दोनों वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई और उसने खुर्जा से इंजीनियरों को फाटक टूटने की सूचना दी। करीब दस बजे इंजीनियरों ने फाटक ठीक किया तब जाकर जाम में फंसे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
उधर जाम की सूचना मिलते ही चोला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जाम में फंसे वाहनों को सिकंदरपुर और फतेहपुर जादो मार्ग से निकालकर कुछ राहत दी।