फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Troubled by waterlogging, residents burned the Executive Officer's effigy and raised slogans.

Bulandshahar News: जलभराव से परेशान लोगों ने ईओ फूंका पुतला, लगाए नारे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Troubled by waterlogging, residents burned the Executive Officer's effigy and raised slogans.
खुर्जा के गांव नेहरूपुर में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
खुर्जा। नेहरूपुर चुंगी मोहल्ला में रविवार को जलभराव और खराब सड़क से परेशान निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मोहम्मद अनवर हुसैन का पुतला जलाया। लोगों ने ईओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारे लगाए और जल्द आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नेहरूपुर निवासी सुरेश ने बताया कि मोहल्ले में सड़क और नाली की सुविधा नहीं है। इससे गलियों में पानी भरा रहता है और पैदल चलना मुश्किल होता है। लोकेश के अनुसार, कई शिकायतों के बावजूद नगर पालिका ने सुनवाई नहीं की। पिछले साल सभासद ने सड़क व नाली निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। इसे मार्च 2026 में मंजूरी मिली, पर काम शुरू नहीं हुआ। कांति ने बताया कि 150 मीटर सड़क, नाली और फुटपाथ के लिए शासन से 38 लाख रुपये मंजूर हुए थे। निर्माण कार्य शुरू न होने से गंदगी और मच्छर पनप रहे हैं। सरोज ने अधिकारियों पर कमीशन के लिए काम रोकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद अनवर हुसैन ने कहा कि नेहरूपुर में स्थानीय लोगों के आपसी विवाद के कारण निर्माण कार्य रुका है। उन्होंने बताया कि लोग अपनी पसंद के अनुसार कार्य कराने की जिद करते हैं। ईओ के अनुसार, कई बार निरीक्षण के बावजूद यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed