{"_id":"64c6963671310dff8803f815","slug":"trouble-due-to-rain-three-more-houses-fell-in-uparkot-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-2280-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से आफत : ऊपरकोट में गिरे तीन और मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से आफत : ऊपरकोट में गिरे तीन और मकान
विज्ञापन
नगर के ऊपर कोट पर गिरे मकान को देखते लोग।
बुलंदशहर। शहरी क्षेत्र में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के कारण ऊपरकोट क्षेत्र में तीन और मकान गिर गए। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है, क्योंकि मकान गिरने के डर से पहले ही इन्हें खाली किया जा चुका था। मकान गिरने के बाद रविवार को तहसील और नगर पालिका अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुए मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बारिश के मौसम में ऊपरकोट क्षेत्र में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को करीब एक घंटे में ही 52.5 एमएम बारिश होने के चलते ऊपरकोट क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है, क्योंकि जब-जब अधिक बारिश होती है तब-तब ऊपरकोट क्षेत्र में बने मकान गिरना शुरू हो जाते हैं। बारिश के कारण पिछले दिनों सरायधारी पुल के पास दो मकान भरभराकर गिर गए थे, और अब ऊपरकोट में ही विभिन्न क्षेत्रों में तीन मकान गिरने तथा नगर कोतवाली के पास मिट्टी खिसकने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
वार्ड 37 स्थित आर्य समाज मंदिर के पीछे बना हारुन का मकान बारिश के बाद भरभराकर गिर गया। बताया कि मकान में फिलहाल स्व. हारुन की पत्नी मुफीदा अपने परिवार के साथ रहती हैं। हालांकि हादसे से पहले ही एहतियात के तौर पर मकान को खाली कर दिया था। संकरी गली होने और मकान का मलवा गली में गिरने से लोगों के आने-जाने की प्रक्रिया बाधित हो गई है। इसके अलावा नगर कोतवाली के पीछे स्थित मिट्टी की ढाह भी बारिश के कारण खिसक गई है। जिससे आसपास के लोगों में भय बना हुआ है। जबकि मोहल्ला दरगाह स्थित अनीस सलमानी का मकान भी बारिश में भरभराकर गिर गया।
विज्ञापन
तहसील और नगर पालिका टीम ने किया निरीक्षण
रविवार को एसडीएम सदर गजेंद्र सिंह और नगर पालिका ईओ मनोज रस्तोगी ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने लेखपाल राजेश राना को मुआवजे की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल ने प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के लिए फाइल शासन को भेजी है।
ऊपरकोट क्षेत्र में तीन मकान गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर निरीक्षण करते हुए लेखपाल से मुआवजे की आवश्यक कार्रवाई कराई गई है। शासन के निर्देशानुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। - गजेन्द्र सिंह, एसडीएम सदर