{"_id":"58a9d7dc4f1c1b5833d89e09","slug":"trolon-laden-highway-stopped-at-the-boiler","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्वॉयलर लदे ट्रालों ने रोकी हाईवे की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्वॉयलर लदे ट्रालों ने रोकी हाईवे की रफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
jaam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चार ट्रकों के साथ जोड़कर लाए जा रहे ब्वॉयलरों के चलते अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग पर जाम लग गया। ट्रकों का आकार इतना बड़ा था कि चालकों को अपने वाहन कच्चे रास्ते पर उतारने पड़े। वाहनों की लंबी कतार लगते ही पुलिस हरकत में आ गई। आनन-फानन में ट्रकों को साइड में लगवाकर यातायात सुचारु कराया।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से खाद कंपोस्ट करने वाले बड़े-बड़े वॉयलरों को चार ट्रकों के साथ ट्रॉली जोड़कर लाया जा रहा है। इसकी लंबाई का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रॉली में 80 टायर हैं। ट्रॉली की लंबाई करीब 90 फुट और चौड़ाई करीब 20 फुट है। यह वॉयलर बंदायू जा रहे हैं। एक ट्रक चालक ने बताया कि एक दिन में महज 20 किमी की दूरी ही तय कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार सुबह इन ट्रकों ने बुलंदशहर सीमा में प्रवेश किया। सुबह करीब 10 बजे यह ट्रक स्याना अड्डा पहुंचे, जहां से यह अनूपशहर मार्ग की तरफ बढ़े। एक घंटे में यह ट्रक महज एक किमी का रास्ता तय करके नई मंडी तक पहुंच सके। इस एक घंटे के दौरान अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन
आलम यह रहा कि जब यह ट्रक सड़कों पर उतरे तो चालकों को अपने वाहन कच्चे रास्ते पर उतारने पड़े। सूचना पर करीब 11.30 बजे पहुंची पुलिस ने इन ट्रकों को साइड में रुकवाकर ट्रैफिक को सुचारु कराया। जनपद की सीमा पार करने में इन ट्रकों को तीन से चार दिन का समय लग सकता है।