फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tricolor hoisted on the moon, celebration celebrated across the district

Bulandshahar News: चांद पर फहराया तिरंगा, जिलेभर में मना जश्न

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted on the moon, celebration celebrated across the district
चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग पर नगर के दनकौर तिराहे पर जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद चांद पर तिरंगा फहराये जाने के बाद जिलेवासी खुशी से झूम उठे। टीवी के आगे युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक का जोश देखने लायक था। तिरंगा हाथ में लेकर युवा हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए। बुधवार सुबह से लोग मंदिरों में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर पूजा-अर्चना करते नजर आए। सड़कों पर भी जश्न जैसा माहौल रहा। लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते दिखे। लोगों ने इसरो के वैज्ञानिकों की सफलता की खूब सराहना की।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने चांद पर चंद्रयान-3 को पिछले दिनों रवाना किया था। इसकी लैंडिंग का जैसे ही जिले के लोगों को पता चला तो उन्होंने बुधवार सुबह से ही चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव देखने की तैयारी शुरू कर दी थी। सभी को उस घड़ी का इंतजार था, जब चंद्रयान-3 की लैंडिंग होनी थी। कोई टीवी तो कोई मोबाइल पर इसका लाइव देखने के लिए उत्सुक था। हर कोई एक-दूसरे से पूछ रहा था कि लैंडिंग का समय कब है। इसका पता करने के लिए लोगों ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। वहीं, सुबह से ही जिले में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना के लिए मंदिरों व घरों में पूजा-पाठ के साथ कामना करने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके साथ ही जश्न की तैयारियां भी अपने-अपने तरीके से पूरी करने में जुट गए थे। जिस समय लोग चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव देख रहे थे तो उस समय सभी की निगाह टीवी और मोबाइल पर टिकी थी। नियत समय पर जैसे ही चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग हुई तो लोग तालियां बजाते हुए उत्साह से झूम उठे। चारों ओर जश्न व खुशी का माहौल बन गया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मंदिर घंटियाें की आवाज से गुंजायमान हो उठे। भारत माता के जयकरों की गूंज गूंजने लगी।
विज्ञापन

लोगों में खुशी इस बात की दिखाई दी कि भारत का तिरंगा चांद पर लहरा गया और इसरो के वैज्ञानिकों ने भारत का नाम विश्व में ऊंचा कर दिया है। जिलेवासियों ने कहा कि उन्हें अपने देश के वैज्ञानिकों पर पूरा विश्वास था कि उनके द्वारा बनाए गए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होगी। यह पल हर किसी के लिए एक यादगार बन गया है। इस दौरान सुनील रामा, संजय बिसारिया, अशोक गोयल, कदीम आलम, मनजीत धर्मध्वज, अंकुर मोहन, वासिक आजाद, प्रशांत गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, भाजपा नेता शाह फैसल, संजय गुर्जर ने खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed