फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Transformer burned, seven thousand homes without electricity outlets

जला ट्रांसफार्मर, सात हजार घर-दुकानों की बिजली गुल

Wed, 20 Apr 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 20 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Transformer burned, seven thousand homes without electricity outlets
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला

मई-जून क्या, बिजली-पानी के लिए तो अप्रैल से ही हाहाकार मचना शुरू हो गया है। बढ़ती गर्मी के कारण बढ़ रहे लोड का असर बिजलीघरों पर दिखना शुरू हो गया है। बढ़ते लोड का बोझ ट्रांसफार्मर नहीं उठा पा रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार रात ओवरलोडिंग के चलते नगर के सबसे बड़े बिजलीघर का ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल उठा। इसके कारण क्षेत्र से जुड़े करीब सात हजार घर-दुकानों की बिजली आपूर्ति करीब 15 घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब नौ बजे नगर के सबसे बड़े हाइडिल कालोनी बिजलीघर के 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ आग लग गई। आग लगते ही ब्रेकडाउन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मियों ने बिजलीघर में रखे फायर उपकरणों से जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। आग के कारण 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रांसफार्मर का तेल और कॉइल जलकर राख हो गईं।

ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजलीघर क्षेत्र से जुड़े करीब सात हजार घर-दुकानों की बिजली करीब 15 घंटे तक बाधित रही। बुधवार दोपहर 12 बजे ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति सुचारु की गई।


ट्रांसफार्मर में आग लगने से क्षेत्र के शिकारपुर बाईपास रोड, साठा, मामन, राधा नगर, टीचर्स कालोनी, डीएवी रोड, रेलवे रोड, आदर्श नगर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed