फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   train run

पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को अभी करना होगा इंतजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
train run
पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को अभी करना होगा इंतजार
विज्ञापन

बुलंदशहर। रेलवे बोर्ड द्वारा हाल ही में नया सर्कुलर जारी किया गया। इसमें स्पेशल ट्रेनों के नंबर से शून्य हटाकर पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी गई। इसके बाद रेलवे यात्रियों में पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की उम्मीद नजर आने लगी है। हालांकि, पैसेंजर ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे यात्रियों को अभी इंतजार करना होगा।

बुलंदशहर स्टेशन से जम्मूतवी, संगम एक्सप्रेस, ईएमयू और तीन जोड़ी खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता था। पिछले वर्ष कोरोना काल के दौरान 21 मार्च 2020 से सभी ट्रेनों के पहिए ट्रैक पर थम गए। हालांकि, जम्मूतवी और संगम एक्सप्रेस की सेवा सितंबर माह के बाद संक्रमण कम होने पर बहाल कर दी गई। वहीं, बुलंदशहर से दिल्ली जाने वाली शटल ट्रेन (ईएमयू) का संचालन भी शुरू हो गया। लेकिन 19 माह बीत जाने के बाद भी खुर्जा से मेरठ के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। एक दिन पूर्व रेलवे द्वारा कोरोना काल के दौरान संचालित हुई एक्सप्रेस ट्रेनों के आगे से स्पेशल का टैग हटा लेने के साथ किराया भी पुरानी दरों को लेकर बहाल कर दिया गया। उप्र डिवीजनल रेलवे सलाहकार उपयोगिता समिति (डीआरयूसी उत्तर रेलवे) के पूर्व सदस्य वीरपाल सिंह ने बताया कि जनपद समेत प्रदेशभर में पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को लेकर कई बार रेलवे बोर्ड को पत्र भेज चुके हैं। यदि पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाए तो काफी यात्रियों का राहत मिलेगी, साथ ही रेलवे का राजस्व भी बढ़ेगा। बुलंदशहर स्टेशन अधीक्षक अरविंद त्यागी ने बताया कि अभी मुख्यालय से केवल संगम एक्सप्रेस के स्पेशल श्रेणी से बाहर किए जाने का मेसेज प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed