{"_id":"67bf4a18fc72477a53027e4f","slug":"train-delays-become-a-headache-for-passengers-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-107045-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ट्रेनों की लेट लतीफी यात्रियों के लिए बनी सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ट्रेनों की लेट लतीफी यात्रियों के लिए बनी सिरदर्द
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। पिछले तीन माह से अपने तय समय से लगातार देरी से आ रहीं ट्रेनें यात्रियों के लिए सिरदर्द बन गई हैं। वहीं, महाकुंभ मेला के चलते रद चल रही पैसेंजर ट्रेन और दो एक्सप्रेस ट्रेन ने समस्या को बढ़ा दिया है।
दिसंबर और जनवरी माह में कोहरे के कारण ट्रेनें लगातार देरी से चल रही थी। वहीं अब प्रयागराज महाकुंभ मेला के चलते दिल्ली- हावड़ रूट पर चलने वाली ट्रेनों का समय भी प्रभावित हो गया है। लिच्छवी एक्सप्रेस और कालका-हावड़ मेल का संचालन तो बंद हैं ही अलीपुरद्वार से चलकर पुरानी दिल्ली स्टेशन जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस पिछले एक सप्ताह से 10 से 30 घंटे देरी से चल रही है।
महानंदा एक्सप्रेस का भी बुधवार को रूट बदल दिया गया जिस कारण वह खुर्जा जंक्शन पर नहीं आई। वहीं, मालदा से चलकर बठिंडा तक जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस ढाई घंटे, कटिहार से अमृतसर तक जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे, लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से आई। ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्री अपने गंतव्य पर देरी से पहुंच रहे हैं।