फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Train accident in Kanpur, Bulandshahr Khurja-disaster

कानपुर में रेल हादसा, खुर्जा-बुलंदशहर में आफत

Thu, 29 Dec 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ खुर्जा जंक्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/ खुर्जा जंक्शन Updated Thu, 29 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Train accident in Kanpur, Bulandshahr Khurja-disaster
हादसा - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के पास रूरा स्टेशन के समीप अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते पूरे दिन दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग ठप रहा। सबसे ज्यादा आफत बुलंदशहर और खुर्जा से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को हुई। हादसे के चलते चार ट्रेनों को रद्द किए जाने और छह ट्रेनों का रूट डायवर्ट किए जाने से यात्रियों को मुसीबत झेलनी पड़ी। खबर लिखे जाने तक ट्रैक चालू नहीं हो सका था।

विज्ञापन


एसएस पीके गुप्ता ने बताया कि कानपुर के समीप हादसा होने के चलते दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग सुबह साढे़ पांच बजे से ठप है। खुर्जा जंक्शन पर नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस करीब तीन घंटे तक खड़ी रही। वहीं, जम्मूतवी से चलकर टाटानगर जाने वाली मूरी एक्सप्रेस भी यहां घंटों खड़ी रहीं।
विज्ञापन


बाद में इन गाड़ियों को वाया हापुड़-मुरादाबाद होकर निकाला गया। इसके अलावा अप ट्रैक पर चलने वाली इलाहाबाद से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार और सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया। डाउन ट्रैक में आनंद विहार से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस, नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली गोमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों का बदला रूट
डाउन ट्रैक पर डिब्रूगढ़ से दिल्ली जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल और लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस को गाजियाबाद-मुगलसराय रूट से निकाला गया। वहीं, अप ट्रैक पर कालका से हावड़ा जाने वाली कालका मेल, अमृतसर से कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस, जम्मूतवी से टाटानगर जाने वाली मूरी एक्सप्रेस को भीहापुड़-मुरादाबाद से निकाला गया जबकि अप ट्रैक पर चलकर दिल्ली से अल्लीपुरद्वार जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस को गाजियाबाद-मुगलसराय रूट से निकाला गया। इनके अलावा डाउन ट्रैक पर पुरानी दिल्ली से कानपुर जाने वाली ईएमयू पैसेंजर को सिर्फ टूंडला तक चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed