फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Traffic jam

त्योहार मनाकर लौटने लगे लोग, बस अड्डे पर रही मारामारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam
पुराने रोडवेज बस अड्डे पर बस में चढ़ते यात्री। - फोटो : BULANDSHAHR
त्योहार मनाकर लौटने लगे लोग, बस अड्डे पर रही मारामारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। दिवाली पर परिवार संग घर आए लोगों का कार्यस्थल की ओर लौटना शुरू हो गया है। रविवार को उप्र परिवहन निगम की बसों के साथ निजी बसों में भारी भीड़ रही। बस स्टैंड पर बस के आते ही उसमें चढ़ने के लिए मुसाफिर टूट पड़ते। डग्गामार वाहन भी खचाखच भरे नजर आए।
रविवार को नगर के शिकारपुर बाईपास, डीएवी तिराहा, वलीपुरा, भूड़, स्याना बस अड्डा और अनूपशहर बस अड्डा आदि स्थानों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। मुसाफिरों ने मजबूरन छत पर बैठकर भी सफर किया। रोडवेज बस अड्डे पर बसें के आते ही यात्रियों की भीड़ टूट पड़ती। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को बस में चढ़ने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोडवेज बस न मिलने पर लोगों को डग्गामार वाहनों का भी सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो के एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि निगम की अतिरिक्त बसों का संचालन 11 नवंबर तक जारी रहेगा। यात्रियों के आगमन और रवानगी को देख सर्वाधिक बसें दिल्ली रूट पर लगाई गई हैं। बसों को अड्डे पर आने के बाद तुरंत रवाना किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को समय से गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर लगा जाम, 10 मिनट की दूरी तय करने में लगा आधा घंटा
सिकंदराबाद। पंच महोत्सव की छुट्टियां मनाकर लौट रहे लोगों के चलते हाईवे पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। रविवार को दिन भर जाम के हालात रहे। यातायात को सुचारू कराने में पुलिस दिन भर मशक्कत करती नजर आई।

छुट्टियां समाप्त होने पर रविवार को लोग का वापस लौटना शुरू हो गए। सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों का भी वापस लौटने का सिलसिला शुरू हो चुका है। वाहनों के बढ़े अचानक दबाव के कारण यातायात अव्यवस्थित हो गया। दिन भर नगर हाईवे पर जाम के हालात रहे। जाम में फंसने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर से होकर गुजरने वाले हाईवे की दस मिनट की दूरी को तय करने में वाहन चालकों को करीब आधा घंटे का समय लगा। एसआई ट्रफिक दौलतराम ने बताया कि वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। लेकिन यातायात को सुचारू रखा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed