{"_id":"67e19346d1df45020c01c988","slug":"traders-from-across-the-district-gathered-at-the-traders-convention-and-called-for-unity-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-131437-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: व्यापारी महासम्मेलन में जुटे जिलेभर के व्यापारी, एकजुट रहने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: व्यापारी महासम्मेलन में जुटे जिलेभर के व्यापारी, एकजुट रहने का आह्वान
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर के एक मैरिज होम में रविवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम जहांगीराबाद इकाई ने महासम्मेलन का आयोजन किया। इसमें जिलेभर के व्यापारी एकत्रित हुए और सभी को एकजुट रहने का आह्वान किया गया।
सम्मेलन में मुख्यातिथि व्यापारी सुरक्षा फॉर्म के राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल मौजूद रहे। राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल ने कहा कि व्यापारी का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त ने व्यापारी एकता पर बल देते हुए सभी व्यापारियों को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र गोयल व संचालन जिला महामंत्री अनुज अग्रवाल ने किया।
नगराध्यक्ष रोहित पहाड़ी ने सभी अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला सचिव राजकुमार अग्रवाल, प्रांत कार्यकारिणी अध्यक्ष विनोद पहलवान, राजकुमार अग्रवाल, राजकुमार गोयल समेत बुलंदशहर, डिबाई, औरंगाबाद, स्याना, शिकारपुर, गुलावठी, अनूपशहर एवं सिकंदरबाद समेत अन्य क्षेत्र के व्यापारी मौजूद रहे।