{"_id":"6501ead45fa3b20ee90874a9","slug":"traders-demonstrated-in-the-municipality-for-repairing-roads-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-4204-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सड़कों की मरम्मत के लिए व्यापारियों ने नगर पालिका में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सड़कों की मरम्मत के लिए व्यापारियों ने नगर पालिका में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बारिश के बाद नगर की सड़कों का बुरा हाल है। नगर की अधिकांश सड़कें टूट गई हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं पालिका द्वारा दुकानदारों को सुविधाएं न दिए जाने से भी व्यापारियों में रोष है। दोनों समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को व्यापारियों ने पालिका में प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष नरेश गोयल के नेतृत्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल ने नगर पालिका में प्रदर्शन कर नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल को ज्ञापन दिया। कहा कि बुरा बाजार चौराहे से लेकर शास्त्री पार्क, काला आम से लेकर डिप्टी गंज पुलिस चौकी, प्रीत विहार, चांदपुर रोड, काली नदी रोड एवं शहर की विभिन्न सड़कें टूटी हुई हैं। जिससे आम जनता, स्कूल में आने जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग सभी को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्हें जल्द सही कराया जाना चाहिए। नगर महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लाल तालाब सब्जी मंडी स्थित मंदिर के सामने वाली रोड लगातार टूटकर नाली में गिर रही है। जिससे नाली बंद होने के कारण मंदिर में गंदा पानी भर जाता है, जिससे मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
नगर अध्यक्ष कपिल गोयल ने कहा कि नगर पालिका की लगभग 295 दुकान हैं, जिनमें लगभग 1000 व्यापारी परिवार अपनी जीविका चलाते हैं। उनका किराया (अनुबंध के अनुरूप 5 साल में 12.5 प्रतिशत, 10 साल में दोबारा 12.5 प्रतिशत और 15 साल में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी) जमा करा रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश जिंदल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गोयल, जिला सचिव सुमित माहेश्वरी, जिला कोषाध्यक्ष अरुण गोयल, नगर प्रभारी विजय गुप्ता, अजय गोयल, सुमित मित्तल, दर्पण अरोड़ा ,अमित बहल, संचित , जितेंद्र कुमार, हितेश कुमार समेत आदि व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।