फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tractor-trolley collided with scooty, son died, father injured

Bulandshahar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी में मारी टक्कर, बेटे की मौत पिता घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। क्षेत्र के उस्मापुर मार्ग पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी सवार दसवीं के छात्र की मौत हो गई और उसके पिता घायल हो गए। पीड़ित पिता ने आरोपी चालक के खिलाफ शिकायत दी। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
खुर्जा की न्यू शिवपुरी कॉलोनी के पास माता घाट मंदिर स्थित कॉलोनी निवासी दीपक पाहूजा का निजी कारोबार है। दीपक पाहूजा ने बताया कि उनके घर में उनके माता-पिता, पत्नी और दो बेटे थे। बड़ा बेटा भूपति पाहूजा (16) जंक्शन रोड स्थित दसवीं कक्षा में पढ़ता था। शनिवार दोपहर को वह अपने बेटे भूपति के साथ स्कूटी पर निजी कार्य से गए थे। वहां से वापस घर लौटते वक्त पंचवटी बंबे के पास उस्मापुर रोड पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसमें दीपक और भूपति गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों को पुलिस ने कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर भूपति को मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया था। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दीपक पाहूजा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article