फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   township

तीन माह में शुरू होगा सिकंदराबाद दादरी के बीच हाईटेक टाउनशिप का निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
township
तीन माह में शुरू होगा सिकंदराबाद दादरी के बीच हाईटेक टाउनशिप का निर्माण
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद-दादरी के बीच प्रस्तावित हाईटेक टाउनशिप का निर्माण तीन माह में शुरू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि टाउनशिप के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन पर दावे और आपत्तियों का निस्तारण अंतिम चरण में है। इसके बाद शासन को रिपोर्ट भेजते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टाउनशिप में 660 एकड़ जमीन पर आवासीय, 300 एकड़ जमीन में ग्रीन बेल्ट का निर्माण होगा। शेष जमीन पर व्यावसायिक, औद्योगिक गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। दादरी-सिकंदराबाद रेलवे लाइन के सहारे 1660 एकड़ में टाउनशिप के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
शासन के निर्देश पर कार्यदायी संस्था और बीडीए अधिकारियों ने डीपीआर तैयार की थी, लेकिन बाद में इसमें संसोधन कराने के निर्देश कंपनी के अधिकारियों को दिए थे। जुलाई 2021 में शासन द्वारा नामित आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के विशेष सचिव, नगर एवं ग्राम नियोजन संगठन भारत सरकार के मुख्य नियोजक, आईआईटी रुड़की के अर्बन प्लानिंग एंड ऑर्कीटेक्चर विभाग के अध्यक्ष, बीडीए के मुख्य अभियंता और वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी ने डीपीआर की समीक्षा की थी। इसके बाद डीपीआर को शासन को भेजा गया था। डीपीआर को स्वीकृति देते हुए शासन ने अधिग्रहीत की गई जमीन पर दावे और आपत्तियों की सुनवाई के लिए निर्देश दिए थे। अब दावे और आपत्तियों की सुनवाई की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी और अगले तीन माह में टाउनशिप निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

संशोधित डीपीआर की गई तैयार, स्कूल व अस्पताल भी बनेंगे
हाईटेक टाउनशिप में शासन के नियमानुसार कुल भूमि का 35-40 फीसदी आवासीय, 4-6 फीसदी कॉमर्शियल, 4-6 फीसदी इंडस्ट्रियल, 8-10 फीसदी पब्लिक व सेमी पब्लिक, 15-18 फीसदी ग्रीन बेल्ट, 18-20 फीसदी रोड निर्माण, 3-5 फीसदी रिक्रिएशन के लिए निर्धारित होगी। आवासीय में प्लॉट, फ्लैट, एलआईजी आवास, ईडब्ल्यूएस आवास होंगे तो वहीं कॉमर्शियल में दुकानें, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जबकि पब्लिक और सेमी पब्लिक में आंगनबाड़ी, जूनियर हाईस्कूल, हेल्थ सेंटर की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2000 में शुरू की गई थी टाउनशिप बसाने की योजना
जिले में हाईटेक टाउनशिप बसाने की योजना 22 साल पहले वर्ष 2000 में तैयार की गई थी। स्थिति यह रही कि न तो जनप्रतिनिधियों और न ही अधिकारियों ने इस योजना को गंभीरता से लिया था। जिसके चलते करीब 20 साल तक फाइल धूल फांकती रही। पिछले साल शासन स्तर से टाउनशिप बसाने के लिए कदम बढ़ाया गया। शासन ने टाउनशिप के लिए आवश्यक 2200 एकड़ के बजाए 1600 एकड़ पर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसी बीच एक फर्म ने कार्य करने से इनकार कर दिया था। जिसके चलते अब नोएडा की फर्म मैसर्स उत्तम स्टील ही टाउनशिप बसाने के लिए कार्य कर रही है।

टाउनशिप की जमीन पर दावे और आपत्तियों के निस्तारण के लिए शासन ने निर्देश दिए थे। इसके लिए समय पूरा हो चुका है और जल्द ही सभी आपत्तियों का निस्तारण करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद शासन के निर्देश पर टाउनशिप बसाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - संतोष कुमार, सचिव, बुलंदशहर विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed