फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tomatoes become cheaper by Rs 60, now onions are costlier

Bulandshahar News: टमाटर 60 रुपये सस्ता, अब प्याज हुई महंगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। आवक बढ़ने से छह दिन बाद बृहस्पतिवार को टमाटर के दाम 60 रुपये कम हो गए। वहीं, दूसरी ओर अब प्याज पांच रुपये प्रति किलो की दर से महंगी हो गई है। सब्जी मंडी में टमाटर की आवक बढ़ने से अब दाम और भी कम होने की संभावना है। प्याज के दाम और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
बुलंदशहर मंडी में बृहस्पतिवार सुबह 150 से अधिक कैरेट टमाटर पहुंचा और 100 रुपये किलो की दर से थोक में बिका। जबकि फुटकर में 140 रुपये की दर से बिका। पिछले छह दिन से थोक में टमाटर 150 रुपये तो फुटकर में 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। दूसरी सब्जियों की आवक लगातार ठीक चलने के कारण रेट में कोई खास बदलाव नहीं आया है। इससे पहले टमाटर 280 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता सोनू और रहीश ने बताया कि इस समय टमाटर का रेट कम हो गया है। अन्य सब्जियों के दाम भी पिछले एक सप्ताह से एक समान चल रहे हैं। मंडी के प्रभारी सचिव मदन मोहन सिंह ने बताया कि टमाटर की आवक अब बढ़ने लगी है। ऐसे में संभावना बन रही है कि टमाटर के दाम और भी कम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय थोक में प्याज का रेट 10 से 15 रुपये प्रति किलो चल रहा था। बृहस्पतिवार को थोक में प्याज 11 से 17 रुपये तक पहुंच गई है। जबकि फुटकर में प्याज 15 से 20 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही है। उसके दाम बढ़कर 20 से 25 रुपये तक पहुंच गए हैं। छोटी, मध्यम और बड़ी प्याज के रेट अलग-अलग हैं। दुकानदार रिंकू व प्रेमवीर का कहना है कि इन दिनों प्याज की आवक कम होने से दाम बढ़ने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed