फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   toll tax

रोज 25 लाख की टैक्स वसूली, हर 10 कदम पर गड्ढे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
toll tax
रोज 25 लाख की टैक्स वसूली, हर 10 कदम पर गड्ढे
विज्ञापन

सिकंदराबाद। एनएच-91 पर प्रतिदिन 20 से 25 हजार वाहन गुजरते हैं। इन वाहनों से हर रोज करीब 25 लाख से अधिक की आमदनी टोल प्लाजा को होती है लेकिन सुविधा के नाम पर शून्य है। पूरे हाईवे पर ढेकली (पैच) लगाकर गड्ढों को भरा गया है। ऐसे में तेज रफ्तार वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं। कई लोग जान भी गवां चुके हैं। इतना ही नहीं सात साल में बिलसूरी पर फ्लाईओवर तक तैयार नहीं हुआ है।
हाईवे-91 (गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेस वे) पर जून 2015 से टोल वसूली शुरू की गई थी। सिकंदराबाद क्षेत्र में लुहारली में टोल प्लाजा बनाया गया था। हाईवे पर टोल वसूली को सात साल पूरे होने के बाद भी ग्राम बिलसूरी में एक साइड का फ्लाईओवर नहीं बनाया गया है। दिल्ली की ओर से जाने वाले वाहन नीचे से होकर गुजरते हैं। फ्लाईओवर के पास सड़क संकरी होने और सड़क किनारे गड्ढे होने के कारण वाहन चालक को परेशानी होती है। खासकर दुपहिया वाहन चालक गड्ढे के कारण अकसर हादसे का शिकार हो जाते हैं। फ्लाईओवर से नीचे से होकर बिलसूरी, क्षेत्र के अन्य ग्रामीण भी गुजरते हैं। सड़क पार करने के दौरान हाईवे पर तेज दौड़ते वाहनों के कारण अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

फास्टैग के बावजूद टोल प्लाजा पर लगता है जाम
फास्टैग के बावजूद लुहारली टोल प्लाजा पर अकसर जाम के हालात रहते हैं। जाम में फंसने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम को लेकर अकसर लोग शिकायत करते रहते हैं। इसके बावजूद हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। लोगों का कहना है कि टोल पूरा वसूला जाता है लेकिन सुविधाएं नहीं दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसों के बाद भी नहीं पहुंचती एंबुलेंस
हाईवे पर वाहन चालकों की सुविधा के लिए लगाई गई एंबुलेंस कभी भी समय पर नहीं पहुंचती है। हाईवे पर कहीं भी एक्सीडेंट हो जाए तो पुलिस अपने वाहनों को लेकर पहुंचती है या वहां मौजूद लोग प्राइवेट एंबुलेंस बुलाते हैं। जबकि टोल पर स्वास्थ्य सुविधाएं भी होनी चाहिए।
हाईवे-91 छह लाइन पास हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। जिसके चलते बिलसूरी में फ्लाईओवर के निर्माण कार्य रुका हुआ है। - सीके सिंह रूट मैनेजर, हाईवे-91
टोल प्लाजा पर लगा फास्टैग सिस्टम ठीक से कार्य नहीं करता। बैलेंस होने के बावजूद निल बता देता है। जिससे औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले उद्यमियों, कर्मचारियों को परेशानी होती है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होती। - संदीप अग्रवाल, अध्यक्ष सिकंदराबाद इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन

टोल वसूली के बाद भी हाईवे पर सुविधा नहीं दी जाती है। हाईवे पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। टोल प्लाजा पर अकसर जाम के हालात रहते हैं। बड़ी संख्या में व्यापारी कार्य से दिल्ली, गाजियाबाद आदि जाते हैं। जाम में फंसने के कारण परेशानी होती है। - रविंद्र शर्मा मेरठ मंडल अध्यक्ष इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed