फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tiranga Yatra taken out with pride across the district

Bulandshahar News: जिलेभर में शान से निकाली गई तिरंगा यात्रा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out with pride across the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर/गुलावठी/अनूपशहर/स्याना। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को जिलेभर में शान से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें मानयीय, अधिकारी, छात्र, युवा और आमजन शामिल हुए। शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम पेश कर शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान तिरंगा का भी वितरण किया गया।
गुलावठी नगरपालिका द्वारा मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत स्थानीय टाऊन स्कूल में बनाए गए सिला फलकम (शहीद स्मृति स्थल) का लोकार्पण बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.अन्तुल तेवतिया एवं नगरपालिका के चेयरमैन शैलेश तेवतिया ने सोमवार को किया। बसंती देवी ग्लोबल स्कूल देवली में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने फैन्सी ड्रेस पहनकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा पहनकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज सनौटा में अमृत महोत्सव के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन, पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गईं।
विज्ञापन

अनूपशहर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान नगर पालिका समेत कई विभाग द्वारा चलाया गया। पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल द्वारा घर-घर व दुकान दुकान जाकर तिरंगे का वितरण किया गया वहीं, दूसरी ओर नगर पालिका परिषद ने नगर प्रवेश द्वारों के पास बने डिवाइडरों तथा बबस्टरगंज गंगा मार्ग में लगे पोलों में तिरंगा इलेक्ट्रिक लाइट तथा फौव्वारे को तिरंगा लाइट से रंग दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक के गांव डूंगरा जोगी स्थित संविलियन विद्यालय की ओर से गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। स्याना क्षेत्र के गांव लौंगा में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने शिलाफलक का अनावरण किया व तिरंगा झंडे वितरित किए। सोमवार को विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने गांव लौंगा में शिलाफलक का अनावरण किया व लोगो को गोल्डन कार्ड तथा तिरंगे झंडे वितरित किए। इस दौरान गांव प्रधान सतेंद्र सिंह, बीडीओ सहेंद्र कुमार व देवेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर हिंद पब्लिक स्कूल में स्कूली बच्चों ने शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्या इंदु रानी ने कहा कि देश को आजाद कराने में अमर शहीदों का विशेष योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed