फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tiger Shroff invited Rudra, who performs *sapates* (traditional Indian push-ups), to meet him.

Bulandshahar News: सपाटे लगाने वाले रुद्र को टाइगर श्रॉफ ने मिलने के लिए आमंत्रित किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff invited Rudra, who performs *sapates* (traditional Indian push-ups), to meet him.
खुर्जा के तोतागढी गांव निवासी रुद्र। स्रोत : स्वयं
खुर्जा। नगला कोठी गांव निवासी नौ वर्षीय रुद्र को बॉलीवुड एक्टर जैकी और टाइगर श्रॉफ ने मिलने के लिए बुलाया है। शारीरिक क्षमता, स्टंट और व्यायाम कला की प्रतिभा को देखते हुए मनोज तिवारी समेत अन्य नेता भी उनकी प्रशंसा कर चुके हैं। देश के बड़े संतों ने भी उन्हें सम्मानित किया है।
विज्ञापन

रुद्र के पिता प्रकाश कुमार ने बताया कि रुद्र चौथी कक्षा में पढ़ते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने स्टंट और फिटनेस के नाम पहचाने जाने वाले टाइगर श्रॉफ से मिलने की इच्छा जताई और इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर चैलेंज लिया। इसमें 30 दिनों तक दोनों हाथों में पानी से भरे लोटे को ईंट के सहारे एक-एक पैर रखकर चलना था।
विज्ञापन

रुद्र ने बताया कि से शुक्रवार को टाइगर श्रॉफ की टीम का फोन आया और जैकी श्रॉफ समेत पूरे परिवार से मिलने की बात कही। उन्होंने अगले सप्ताह मिलने का कार्यक्रम रखा है। इसको लेकर रुद्र व उनका परिवार उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ वह नियमित रूप से व्यायाम और स्टंट भी करता है। इसके चलते वह देश भर में काफी प्रसिद्ध हो चुका है। डेढ़ साल पहले रुद्र ने एक दिन में एक साथ तीन हजार सपाटे लगाए थे।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में संतों व महात्माओं ने रुद्र की प्रतिभा पर सम्मानित भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed