फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Thundered against the mill sugarcane farmers in tehsil

मिल के खिलाफ तहसील में गरजे गन्ना किसान

Wed, 02 Nov 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 02 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Thundered against the mill sugarcane farmers in tehsil
किसान - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बकाया भुगतान और क्षेत्र को दूसरे मिल से जोड़ने की मांग को लेकर किसानों ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपकर मिल प्रबंधन पर किसानों के उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।

 किसानों ने बताया कि गांव मुरादाबाद जनपद हापुड़ स्थित ब्रजनाथ शुगर मिल से जुड़ा है। मिल प्रबंधन ने पिछले सीजन का अभी तक केवल 40 प्रतिशत भुगतान किया है। बकाया राशि का भुगतान के बारे में पूछने पर मिल प्रबंधन उचित जवाब नहीं देता।
विज्ञापन


भुगतान नहीं होने से किसान अर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। किसानों को दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने पशुचर और ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 किसानों ने गांव को बुलंदशहर स्थित साबितगढ शुगर मिल से जोड़ने की मांग की। आरोप है कि ब्रजनाथ शुगर मिल के खिलाफ बोलने वालों को धमकियां मिल रही हैं। किसानों ने आशंका व्यक्त की प्रबंधन असमाजिक तत्वों का सहारा लेकर कोई वारदात करा सकता है।

किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से एसडीएम से बकाया भुगतान कराने, गांव को साबितगढ़ शुगर मिल से जोड़ने, किसानों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।  प्रदर्शन करने वालों में मुकेश कुमार, जयवीर सिंह, योगेश कुमार, हरिओम सिंह, हरवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, सुंदर आदि मौजूद रहे।


एसडीएम कन्हई सिंह ने बताया कि भुगतान के लिए प्रबंधन से वार्ता की जाएगी। मिल क्षेत्र बदलने के लिए गन्ना अधिकारी से बात की जाएगी। पशुचर, ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे के प्रयास की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed