फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three years imprisonment to the accused of attacking the doctor

Bulandshahar News: चिकित्सक पर हमले के दोषियों को तीन वर्ष की सजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के डीएम रोड पर चिकित्सक संजीव अग्रवाल पर चिकित्सालय में घुसकर सात आरोपियों ने वर्ष 2012 में हमला किया था। प्रकरण में अक्तूबर 2023 को सीजेएम ने आरोपियों को दोषी मानते हुए उन्हें तीन- तीन वर्ष का कारावास और चार - चार हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया था।
विज्ञापन

दोषियों ने सजा के खिलाफ सेशन कोर्ट में अपील की। जिसमें अब एडीजे एफटीसी चतुर्थ डॉ सुरेश कुमार के न्यायालय ने सिर्फ आईपीसी की धारा 452 को हटाकर अन्य आदेश को बरकरार रखा है। अभियुक्तों पर अब तीन तीन वर्ष का कारावास और 3500 - 3500 रुपये का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन


वादी मुकदमा डॉ संजीव अग्रवाल ने दस मई 2012 को कोतवाली नगर में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे वह डीएम रोड स्थित अपने क्लीनिक पर मौजूद थे। तभी 56 लोग एक रामकुमार नाम के व्यक्ति को लेकर क्लीनिक पर आए उन्होंने उसके पेट में दर्द की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वादी जब मरीज का चेकअप कर रहा था, तब उसके साथ आए आरोपियों ने पीड़ित के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही चाकू से भी हमला किया। इस दौरान आरोपियों ने उनपर फायर भी किया।
जिसमें वह बाल बाल बच गए। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर नगर निवासी आरोपी महेश, प्रदीप, नीरज, विजेंदर, दिनेश, सोना और कन्हैया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की। साथ ही सभी के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी।

सीजेएम न्यायालय ने मामले में 21 अक्बतूर 2023 को सभी आरोपियों को दोषी मानते हुए तीन तीन वर्ष का कारावास और चार चार हजार का अर्थदंड सुनाया। बाद में दोषियों ने सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed