फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three years imprisonment

Bulandshahar News: घर में घुसकर हमला करने वालों को तीन-तीन साल की कैद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर में जून 2014 को गाली गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर महिला और उसके जेठ पर जानलेवा हमला कर दिया था। मामले में विशेष न्यायाधीश एससीएसटी (पीओए) अधिनियम विजयपाल के न्यायालय ने सभी चारों आरोपियों को दोषी करार दिया है। सभी दोषियों को तीन-तीन साल कारावास और सात-सात हजार अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

विशेष लोक अभियोजक विपुल राघव व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रश्मि सोलंकी ने बताया कि खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी वादी पूनम देवी ने एक जुलाई 2014 को थाने पर तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि वह जाति से खटीक हैं, 20 जून 2014 की रात को वह करीब आठ बजे अपने घर के दरवाजे पर गालियों की आवाज सुनकर टॉर्च लेकर बाहर पहुंची थी। बाहर जाकर देखा तो गांव निवासी आरोपी युवक टुइयां उर्फ इरफान, उसके भाई मेहरबान, फरमान व एहसान गाली गलौज कर रहे थे। पीड़िता के पूछने पर आरोपियों ने दरवाजे में धक्का दिया और अंदर घुस आए। जिसके बाद आरोपियों ने पीड़िता पर चाकू व फरसे से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर पीड़िता के जेठ पदम सिंह भी मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान अन्य लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से उन्हें जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हत्या की धमकी दे भाग निकले। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की। साथ ही बाद में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। न्यायालय ने सभी नामजद आरोपियों को दोनों पक्षों के गवाहों के बयानों और साक्ष्यों का अवलोकन कर दोषी करार दिया है। साथ ही उन्हें 3-3 वर्ष का सश्रम कारावास और 7-7 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। न्यायालय ने अर्थदंड की राशि में से पांच- पांच हजार रुपये पीड़ित पक्ष को देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed