फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three unauthorized colonies built on 19 bighas in zone-2 were demolished

Bulandshahar News: जोन-दो में 19 बीघा में बनी तीन अनधिकृत कालोनी ध्वस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने बुधवार को अनधिकृत कालोनियों पर ध्वस्तीकरण का अभियान चलाया। सचल प्रवर्तन दल ने जोन-दो बिना मानचित्र स्वीकृत कराए काटी जा रही तीन अनधिकृत कालोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि अनधिकृत कालोनियों को चिह्नित कर ध्वस्तीकरण करने के लिए सचल प्रवर्तन दल को भेजा गया। सचल प्रवर्तन दल ने हजरतपुर स्थित छत्रपति शिवाजी विद्या मंदिर के पास विनय कुमार सिंघल करीब 10 बीघा, टांडा में हितेश कुमार की करीब तीन बीघा एवं टांडा में पेट्रोल पंप के पीछे मंडी के बराबर में हरीश नारायण की करीब छह बीघा में बनी अनधिकृत कालोनी को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। ध्वस्तीकरण के दौरान नामित पुलिस बल, स्थानीय पुलिस बल, प्राधिकरण के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन




प्राधिकारण उपाध्यक्ष डॉ.अंकुर लाठर ने बताया कि बुधवार को जोन-दो में तीन स्थानों पर अनधिकृत कालोनी बनाकर विकसित किए जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। लोगों से अपील है कि अनधिकृत कालोनी में प्लॉट न खरीदें एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कार्य न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed