फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Allegation of demanding money before delivery

Bulandshahar News: प्रसव से पूर्व रुपये मांगने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
खानपुर। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों पर प्रसव के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं रुपये न देने पर गर्भवती को स्याना के एक निजी अस्पताल भेजा गया। जहां सामान्य प्रसव के बाद परिजनों को 40 हजार रुपये का बिल थमा दिया। परिजनों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर कार्रवाई की मांग की हैं।
नगर के मोहल्ला अहेरियान निवासी गोलू मजदूरी कर परिवार को पालता है। गोलू ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भेजकर बताया कि रविवार रात गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। वह पत्नी को लेकर नगर स्थित पीएचसी पहुंचा।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां तैनात स्टाफ नर्स ने प्रसव कराने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे। आर्थिक स्थिति का हवाला देकर रुपये देने में असमर्थता जताई तो उसकी पत्नी को स्याना स्थित एक निजी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पताल में उसकी पत्नी का सामान्य प्रसव हुआ। इसके बाद अस्पताल संचालक ने 40 हजार रुपये का बिल थमा जमा करने को कहा। रुपये जमा करने के बाद ही पत्नी को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

इस मामले में कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। वहीं, एक पखवाड़ा पूर्व भाकियू (अ) ने प्रसव के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
--
कोट
मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली हैं। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed