फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three students are giving exam on one seat in council schools

Bulandshahar News: परिषदीय स्कूलों में एक सीट पर तीन विद्यार्थी दे रहे परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Three students are giving exam on one seat in council schools
चोला क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला वंशी के स्कूल में परीक्षा देते बच्चे। संवाद
बुलंदशहर/डिबाई/चोला/पहासू/नरसेना। सरकार परिषदीय स्कूलों को कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर ले जाना चाहती है, लेकिन इसमें अमल होता नहीं दिख रहा है। जिले में सोमवार से परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। इस दौरान बच्चे फर्नीचर के अभाव में साथ-साथ बैठे मिले। कई स्कूलों में पास-पास बैठे छात्र-छात्राएं एक-दूसरे की कापियों में देखकर जवाब लिखते देखे गए। स्कूलों में यह लापरवाही अमर उजाला की टीम को देखने को मिली। हालांकि कई स्कूलों में परीक्षा नियमानुसार भी होती मिली।
विज्ञापन

जिले के 1862 परिषदीय और 16 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में हुई परीक्षा में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। पंजीकृत 2.02 लाख के सापेक्ष 1.98 लाख बच्चे शामिल हुए। जबकि करीब चार हार बच्चों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। कक्षा पहली के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई। जबकि दो पालियों में कक्षा दो व तीन के गणित, संस्कृत व उर्दू का पेपर हुआ। कक्षा चार, पांच व छह का हिंदी, संस्कृत व उर्दू, कक्षा सात व आठ का विज्ञान व संस्कृत-उर्दू का पेपर हुआ।
विज्ञापन


सीन-1
एक-दूसरे के सवाल देखकर लिखते मिले बच्चे
डिबाई के प्राथमिक स्कूल विहार घाट में परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राएं एक-दूसरे के सवाल देखकर लिखते मिले। हालांकि परीक्षा कक्ष में शिक्षिका मौजूद थीं, लेकिन उनका इस ओर ध्यान नहीं था। शिक्षिका राजकुमारी ने बताया कि स्कूल में परीक्षा नियमानुसार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन-2
दो की डेस्क-बैंच पर तीन छात्र परीक्षा देते मिले
अमरगढ़ के संविलियन विद्यालय में कक्षा आठवीं के विज्ञान विषय का पेपर चल रहा था। कक्ष में शिक्षक मौजूद थे लेकिन एक बैंच पर तीन छात्र परीक्षा देते मिले। शिक्षक नीरज वशिष्ठ का कहना है कि बच्चे अधिक होने के कारण ऐसा हुआ है। इसमें सुधार किया जाएगा।

सीन-3
एक-दूसरे से सटकर देते मिले परीक्षा
ऊंचागांव के संविलियन विद्यालय में कक्षा सात के के बच्चे विज्ञान की परीक्षा देते मिले। फर्नीचर के अभाव में एक-दूसरे से सटकर परीक्षा दे रहे थे। शिक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि एक डेस्क-बैंच पर तीन बच्चों के बैठने की व्यवस्था है। परीक्षा नियमानुसार कराई जा रही है।

सीन-4
पास-पास बैठकर दी परीक्षा
पहासू क्षेत्र के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय त्यौरी में कक्षा छह के छात्र-छात्राएं पास-पास बैठकर परीक्षा दे रहे थे। जगह कम होने के कारण लिखने में परेशानी हो रही थी। प्रधानाध्यापक राम अवतार सिंह के अनुसार सीटिंग प्लान के अनुसार ही परीक्षा कराई जा रही है।

सीन-5
परीक्षा में व्यस्त दिखे छात्र-छात्रा
चोला क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला वंशी में चली परीक्षा के दौरान छात्र-छात्रा व्यस्त दिखाई दिए। सभी बच्चे अपना शांति से दे रहे थे। प्रधानाध्यापक विनोद चौधरी ने बताया कि कक्षा 1 से लेकर 5 तक की परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रही है। आगे भी परीक्षा इसी तरह चलेगी।

सीन-6
शांति से चलती मिली परीक्षा
चोला क्षेत्र के गांव कादिलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक परीक्षा शांति से चलती मिली। बच्चे डेस्क-बेंच पर परीक्षा दे रहे थे। प्रधानाध्यापक दिनेश चौधरी ने बताया की कक्षा 1 से लेकर 5वीं क्लास तक परीक्षाएं कराई जा रही हैं। परीक्षा नियमानुसार कराई जा रही है।


परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा पर अधिकारियों की निगाह है। परीक्षा नियमानुसार कराने के निर्देश दिए हैं। यदि किसी स्कूल में लापरवाही बरती जा रही है तो इसकी जांच कराई जाएगी। किसी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडे, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed