फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   three police man suspend

राइफल नहीं हुई बरामद, तीनों पुलिसकर्मी निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
three police man suspend
राइफल नहीं हुई बरामद, तीनों पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। डिबाई के कसेरकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा में कोल्ड चेन पर तैनात सिपाही की इंसास राइफल चोरी हुए 48 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन पुलिस न आरोपी को और न ही राइफल को बरामद कर सकी है। मेडिकल जांच में सिपाही शराब के नशे में पाया गया। एसएसपी ने तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही आरोपी सिपाही और उसके साथी के खिलाफ डिबाई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

गौरतलब है कि गत 31 जनवरी को पुलिस लाइन से कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा में सिपाही सतेंद्र कुमार, सरशाद खान और अनुज कुमार की ड्यूटी डिबाई के कसेरकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए कोल्ड चेन पर लगाई गई थी। लेकिन सिपाही अनुज गैर हाजिर हो गया। वह तीन फरवरी को ड्यूटी पर पहुंचा और अपने साथ एक बाहरी व्यक्ति को भी ले गया था, जो कि उसके मामा का बेटा बताया जा रहा है। आरोपी अनुज और सरशाद के पास सरकारी इंसास राइफल थी। बताया गया कि उन्होंने अपनी राइफल को अपने रहने वाले स्थल पर रखा था। बृहस्पतिवार को चिकित्सक ने पुलिसकर्मियों से कोरोना वैक्सीन के संबंध में कहीं ड्यूटी पर साथ चलने के लिए कहा था, जिसके बाद तीनों सिपाही तैयार हो गए। लेकिन इस दौरान सिपाही अनुज की राइफल गायब थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके बाद उसने कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और अनुज से भी पूछताछ की। वहीं, पुलिस ने मामले में आरोपी सिपाही अनुज और उसके मामा के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही लापरवाही बरतने व अनुशासनहीनता के चलते एसएसपी ने उक्त तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। चोरी की वारदात को 48 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन न राइफल बरामद हुई है और न ही आरोपी सिपाही के ममेरे भाई का कोई सुराग लगा है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जल्द ही राइफल भी बरामद कर ली जाएगी। तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed