फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three players won medals in Senior State Taekwondo Championship

Bulandshahar News: सीनियर स्टेट ताईक्वांडो चैंपियनशिप में तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Three players won medals in Senior State Taekwondo Championship
ताईक्वाडो में पदक विजेता ​खिलाड़ी स्रोत पाठक
ककोड़। कानपुर में आयोजित हुई सीनियर स्टेट ताईक्वांडो प्रतियोगिता में क्षेत्र के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश ताईक्वांडो संघ द्वारा कानपुर में सात से नौ अक्तूबर तक सीनियर स्टेट ताईक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर 54 किलो भार वर्ग में क्षेत्र के गांव वैलाना निवासी कुणाल भाटी पुत्र महेश सिंह ने कांस्य पदक जीता। अंडर 68 किग्रा भारवर्ग में गांव धनौरा निवासी शिवम चौधरी पुत्र सत्यवीर सिंह ने रजत पदक, अंडर 87 किग्रा भार वर्ग में गांव सलेमपुर जाट निवासी सागर डागुर पुत्र सत्यपाल सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। बताया कि सागर का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सीनियर नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन इंडिया ताईक्वांडो द्वारा 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक नासिक में किया जाएगा । जिसमें सागर डागुर उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये तीनों खिलाड़ी क्षेत्र के केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर ककोड़ के पूर्व छात्र हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed