{"_id":"6a2849244b00d35f3c0cc1e4","slug":"three-players-from-jahangirabad-shine-in-skating-competition-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-156849-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: स्केटिंग प्रतियोगिता में चमके जहांगीराबाद के तीन खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: स्केटिंग प्रतियोगिता में चमके जहांगीराबाद के तीन खिलाड़ी
विज्ञापन
जहांगीराबाद में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत करते लोग। संवाद
जहांगीराबाद। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सात जून को आयोजित आठवीं इंडो-नेपाल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में जहांगीराबाद के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर नगर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, श्रीलंका और उत्तर कोरिया सहित चार देशों के करीब 550 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
मोहल्ला जटीयान निवासी धर्मेश सिंह, रोहन सैनी, टीचर्स कॉलोनी निवासी अर्णव आदरान ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल किया।
कोच कनिष्क शर्मा मनु ने बताया कि तीनों खिलाड़ी गत वर्ष गुरुग्राम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित हुए थे। उसी आधार पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला।