फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three people arrested for printing fake currency notes

Bulandshahar News: जाली नोट छापने वाले तीन गिरफ्तार, बैंक को 50 लाख का चूना लगाने की थी तैयारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Three people arrested for printing fake currency notes
बुलंदशहर। नरौरा पुलिस और स्वाट टीम ने नकली नोट छापने और उन्हें बाजार में खपाने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 12 हजार रुपये के नकली नोट, 14 हजार रुपये के अधबने नोट, प्रिंटर और बाइक बरामद हुई है। गिरोह का मास्टरमाइंड बैंक से 50 लाख का लोन लेकर उसे नकली नोटों से चुकाने की फिराक में था।
विज्ञापन

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि 23 फरवरी को नरौरा क्षेत्र के बाजार में एक सब्जी विक्रेता को 500-500 रुपये के दो संदिग्ध नोट दिए गए। शक होने पर विक्रेता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की और स्वाट टीम के साथ मिलकर जाल बिछाया। सूचना पर 24 फरवरी को सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास से घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया गया। इनकी पहचान भूपेंद्र यादव और कुंवरपाल निवासी उदयभान नगर जनपद संभल और राकेश यादव निवासी गांव भौना नगला थाना जुनावाई जनपद संभल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान गिरोह के सरगना भूपेंद्र यादव ने खुलासा किया कि वे अब तक छोटी दुकानों, सब्जी मंडी और पशु पैंठ में छोटे-छोटे नकली नोट खपा रहे थे। इसमें सफलता मिलने के बाद भूपेंद्र के दिमाग में एक बड़ी साजिश आई थी। उसने योजना बनाई थी कि श्री श्याम प्रॉपर्टी के नाम से बैंक से करीब 50 लाख रुपये का बड़ा लोन लिया जाए। इस लोन की रकम से ऐशो-आराम किया जाए और जब बैंक की किस्त (ईएमआई) भरने का समय आए तो प्रिंटर से छपे नकली नोटों को असली नोटों की गड्डी के बीच फंसाकर बैंक में जमा कर दिया जाए। इसके लिए उन्होंने हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में उक्त नाम से करंट अकाउंट भी खुलवा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था। इनके अन्य संपर्कों और अब तक बाजार में खपाए गए नोटों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed