फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three miscreants of interstate vehicle theft gang arrested

Bulandshahar News: अंतरराज्यीय वाहन चोरी गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants of interstate vehicle theft gang arrested
नरौरा में दबोचे गए अंर्तराज्जीय शतिर बाइक चोर।
नरौरा। थाना पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से जनपद समेत दिल्ली व अन्य जनपदों से चोरी की गई 14 बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। बदमाशों से दो तमंचा व एक चाकू भी बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद तीनों शातिर चोरों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सीओ अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंगा बैराज पर चेकिंग करते हुए चोरी की बाइक पर आ रहे जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी बरला जनपद अलीगढ़ को तमंचा समेत एवं मुकेश निवासी नगला लच्छी थाना सासनी का चाकू सहित दबोच लिया।
विज्ञापन

नगर के समीप खंड़हर में जाकर पुलिस ने चोरी की 13 अन्य बाइक व एक स्कूटी की निगरानी में खड़े होशियार निवासी बड़ा गांव उर्फ बरौली थाना ढोलना जनपद कासगंज को पकड़ लिया। बरामद की गई बाइकों में चार बाइक पूर्व में नरौरा से चोरी की गई थीं। जबकि, अन्य अलीगढ़, गौमबुद्धनगर एवं दिल्ली से चोरी की गई थीं। उन्होंने बताया कि जितेन्द्र उर्फ जीतू शातिर किस्म का अपराधी है। जो बाइक चोरी करने का कार्य करता है। जबकि मुकेश व होशियार साथ मिल कर चोरी की गई बाइकों को बिक्री करने का कार्य करते हैं। जितेन्द्र उर्फ जीतू पर 18, मुकेश पर 11 व होशियार पर आठ मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपस में ममेरे-फुफेरे भाई हैं तीनों
पकड़े गए तीनों बदमाश आपस में ममेरे-फुफेरे भाई हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि शातिर जितेंद्र उर्फ जीतू की बूआ का लड़का मुकेश एवं होशियार मामा का लड़का है। यह तीनों मिलकर घटनाओं को अंजाम देकर बाइक की बिक्री कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed