{"_id":"6761b289a2ae6d67810df957","slug":"three-lakh-rupees-were-grabbed-on-the-pretext-of-getting-a-job-as-a-pharmacist-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-126645-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: फार्मासिस्ट के पद पर नौकरी का झांसा देकर हड़पे तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: फार्मासिस्ट के पद पर नौकरी का झांसा देकर हड़पे तीन लाख रुपये
विज्ञापन
बुलंदशहर। अलीगढ़ जनपद के थाना गभाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति से उसके पुत्र की फार्मासिस्ट के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर अनूपशहर क्षेत्र निवासी आरोपी ने तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर एसपी देहात ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अलीगढ़ के थाना गभाना के गांव सिकंदरपुर भुखरावली निवासी साहब सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि अनूपशहर के एक गांव निवासी परिचित व्यक्ति ने उनके पुत्र की फार्मासिस्ट के पद पर संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। इसकी एवज में उससे पांच लाख रुपये की मांग की गई थी।
27 दिसंबर 2022 को उन्होंने ब्रजेश कुमार के खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर किए, जबकि 1.65 लाख रुपये नकद दिए। 28 दिसंबर 2022 को 95 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद आरोपी ने जल्द ही उनके पुत्र की नौकरी लगने का आश्वासन दिया, लेकिन कई माह तक नौकरी नहीं लगी।
विज्ञापन
लगातार दबाव बनाने पर आरोपी ने एक लाख रुपये वापस कर दिए। शेष रकम जल्द ही वापस करने का आश्वासन दिया। अब आरोपी रुपये वापस करने से इंकार कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी और उसके अन्य साथियों ने भीमपुर डिबाई दौराहे पर एक ऑफिस खोल रखा है, जहां से नौकरी दिलवाने का झांसा देकर युवाओं से ठगी की जाती है। एसपी देहात रोहित मिश्र ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।