फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three lakh people of the city will get pure water containing chlorine.

Bulandshahar News: शहर के तीन लाख लोगों को मिलेगा क्लोरीन युक्त शुद्ध पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Three lakh people of the city will get pure water containing chlorine.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर के तीन लाख लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगाई गई ट्यूबवेलों पर अब ऑटोमेटिक क्लोरीन डोजर लगाए जाएंगे। इससे पेयजल सप्लाई में तरल क्लोरीन ऑटोमेटिक तरीके से मिलाते हुए लोगों को शुद्ध पेयजल सप्लाई कराई जाएगी। इसके अलावा शहर के सभी ओवरहेड टैंक की सफाई भी कराई जाएगी, ताकि लोगों को गंदा पानी सप्लाई न किया जाए।

शहर के लोगों को सप्लाई किए जाने वाले पेयजल में क्लोरीन मिलाने के लिए करीब पांच साल पहले डोजर लगाए गए थे। काफी समय से यह डोजर खराब पड़े थे, इसके चलते लोगों को बिना क्लोरीन का पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। इसके चलते लोग सभासदों की ओर से नगर पालिका में आपत्ति दर्ज कराई जा रही थी। इसके अलावा काफी समय से नगर पालिका के ओवरहेड टैंक की सफाई भी नहीं हो पाई थी। अब नगर पालिका द्वारा दोनों ही समस्याओं को खत्म करने के लिए कदम उठाया जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका की ओर से बोर्ड बैठक में स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा होर्डिंग का ठेका उठाने की भी तैयारी की जा रही है। बताते चलें करीब दो वर्षों से नगर पालिका क्षेत्र में लगाए जाने वाले होर्डिंग का ठेका नहीं उठाया जा सका है। इसके चलते नगर पालिका को प्रति वर्ष करीब 20 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि एक पूर्व ठेकेदार द्वारा ही अवैध रूप से होर्डिंग लगाने वाली संस्थाओं से धनराशि वसूली जा रही है, लेकिन नगर पालिका अधिकारी मामले में कोई कार्रवाई अभी तक नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन




खरीदे जाएंगे चार रिफ्यूज कॉम्पेक्टर

शहर में विभिन्न स्थानों पर खुले में कूड़ा डालने से रोकने के लिए चार रिफ्यूज कॉम्पैक्टर खरीदे जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका अधिकारी तैयारी करने में जुटे हैं। अब घर-घर से कूड़ा उठाने के बाद छोटे वाहनों से रिफ्यूज कॉम्पैक्टर तक कूड़ा लाया जाता है और रिफ्यूज कॉम्पैक्टर इस कूड़े को डलाव घर तक ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 लाख की लागत से लगाया जाएगा सोलर प्लांट

ग्रीन एनर्जी उत्पादन को बढ़ावा देने की शासन की मंशा के तहत नगर पालिका की छत पर 20 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया जाएगा। इस पर करीब 12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ऑनग्रिड लगाए जाने वाले इस प्लांट से उत्पादित बिजली को सीधे बिजली निगम को भेजा जाएगा। इससे नगर पालिका को प्रतिमाह करीब 20 हजार रुपये के बिजली बिल की भी बचत होगी।




ईओ नगर पालिका मनोज रस्तोगी ने कहा कि ओवरहेड टैंक की सफाई कराने के साथ ही क्लोरीन मिलाने के लिए डोजर खरीदने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। साथ ही सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए सोलर प्लांट भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed