फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   three labours injured

कुएं से ईंट निकालते समय गिरी मिट्टी की ढांग, तीन मजदूर दबे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
three labours injured
कुएं से ईंट निकालते समय गिरी मिट्टी की ढांग, तीन मजदूर दबे
विज्ञापन

स्याना। थाना क्षेत्र के गांव बिगराऊं में शुक्रवार सुबह कुएं से ईंट निकालते समय मिट्टी की ढांग गिरने से उसमें काम कर रहे तीन मजदूर दब गए। दो मजदूर तत्काल बाहर निकल आए, जबकि एक मजदूर ईंट और मिट्टी के अंदर फंस गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
थाना क्षेत्र के गांव बिगराऊं में विशंभर सिंह के कुएं में खुदाई का कार्य चल रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गांव चांदपुर पूठी निवासी संजय, राजू व बिरजू कुएं में अंदर खुदाई और सफाई कर रहे थे। बताया गया कि संजय कुएं में नीचे रहकर ईंट निकाल रहा था। इसी दौरान मिट्टी की ढांग अचानक भरभराकर गिर गई। इस दौरान दो मजदूर राजू व बिरजू आननफानन कुएं से बाहर निकल आए। तीसरा श्रमिक संजय मिट्टी व ईंटों से दब गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सुभाष सिंह और कोतवाल जेके सिंह मौके पर पहुंचे और कुएं में फंसे मजदूर को निकलवाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराए। दोपहर लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मजदूर संजय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मजदूर के सुरक्षित निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद संजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। फिलहाल संजय की हालत ठीक बताई जा रही है। घटना की सूचना पर विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी भी सीएचसी पहुंचे और संजय से मिलकर उसे ढांढस बंधाया। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि तीनों मजदूर सकुशल हैं। संजय का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

दो घंटे जिंदगी और मौत के बीच में फंसी रही जान
मिट्टी की ढांग में दबे संजय को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद संजय को सकुशल बाहर निकाला गया। लगभग दो घंटे जिंदगी और मौत के बीच जूझने वाले संजय को कुएं के अंदर लगी सीढ़ी ने बचा लिया। बताया गया कि उस सीढ़ी से ईंटों के बीच में मामूली जगह बन गई थी। अंदर दबे संजय को आक्सीजन मिलता रहा, जिससे उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलबे से निकलते ही ग्रामीणों ने मनाई खुशी
कुएं की ढांग गिरने की सूचना पर मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने रेस्क्यू के कार्य में प्रशासन की मदद भी की। जैसे ही श्रमिक संजय को कुएं से बाहर निकाला गया, ग्रामीणों ने ताली बजाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed