फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   three inculding doctor ID hacked

चिकित्सक समेत तीन की आईडी की हैक, ठगी की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
three inculding doctor ID hacked
चिकित्सक समेत तीन की आईडी की हैक, ठगी की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के माध्यम से ठगी और ठगी की कोशिशों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शातिरों ने नगर निवासी एक चिकित्सक समेत तीन लोगों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश की। मामले में शिकायत मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र में कचहरी रोड स्थित ग्लोबल अस्पताल के संचालक डा. जावेद की फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली गई। इसके बाद उनके परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर फर्जी आईडी से जोड़ा गया और मैसेज कर 20 हजार से 50 हजार रुपये तक की मांग की गई। डा. जावेद को इसका पता चला तो उनके द्वारा फेसबुक पर अपने अकाउंट से पोस्ट कर लोगों से फर्जी आईडी की जानकारी दी गई। इसी तरह नगर के मोहल्ला साठा निवासी रविंद्र कुमार और आवास-विकास प्रथम निवासी एक महिला शिक्षिका विनीता की फेसबुक पर उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी आईडी बना ली गई। ठगों ने फर्जी आईडी से मैसेज भेजकर ठगी की कोशिश की है। हालांकि, ठग अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। नगर पुलिस ने एक मामले में शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed