{"_id":"571bc32f4f1c1bf9288b4b83","slug":"three-died-in-road-accident-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक पलटा, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रक पलटा, तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो,डिबाई
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-बदायूं हाईवे पर चालक को झपकी आने से बेकाबू हुआ एक मिनी ट्रक पलट गया। इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए।
यह लोग फरीदाबाद में लड़की की सगाई कर लौट रहे थे। मृतकों में लड़की का चचेरा भाई भी शामिल है जबकि गंभीर रूप से घायलों में उसके दो सगे भाई शामिल हैं।
घायलों को अलीगढ़ और मेरठ रेफर किया गया है। सूचना पर सांसद डॉ. भोला सिंह और विधायक गुड्डू पंडित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी ।
डिबाई के मोहल्ला ऊंचा निवासी चंद्रसेन प्रजापति पुत्र भोलू शंकर की बेटी कविता की शादी 24 अप्रैल को है। उसकी सगाई के लिए दो मिनी ट्रकों में करीब 50 लोग फरीदाबाद गए थे।
बेटी की सगाई चढ़ाकर शनिवार अलसुबह करीब 5 बजे डिबाई लौट रहे थे। हाईवे पर मौजपुर गांव के पास चालक को झपकी आ गई, जिससे मिनी ट्रक बेकाबू होकर पुलिया से टकराया और खाई में पलट गया।
विज्ञापन
इसमें लड़की के चचेरे भाई पूरन (28) के साथ-साथ दीपक (20) और मोहन (45) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके सगे भाई रिंकू (25)और धर्मवीर (27)समेत 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की चीखपुकार पर पहुंचे ग्रामीण दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें अलीगढ़ और मेरठ रेफर किया गया।