फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three-day special camp for passport making starts today

Bulandshahar News: पासपोर्ट बनवाने के लिए तीन दिवसीय विशेष शिविर आज से

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Three-day special camp for passport making starts today
बुलंदशहर। गाजियाबाद के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जिले के आवेदकों को शहर में पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए तीन दिवसीय विशेष पासपोर्ट शिविर का आयोजन कर रहे हैं। प्रधान डाकघर परिसर में 23 से 25 फरवरी तक शिविर के दौरान पासपोर्ट मोबाइल वैन शहर में रहेगी। इस दौरान आवेदकों की पासपोर्ट से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (भारतीय विदेश सेवा) अनुज स्वरूप ने बताया कि पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस पहल से पासपोर्ट की बढ़ी हुई मांग को समय से पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने आवेदकों से अपील है कि वे शिविर में आने से पूर्व ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर लें। साथ ही सभी दस्तावेज के साथ पहुंचें। पासपोर्ट मोबाइल वैन प्रतिदिन अंसारी रोड स्थित प्रधान डाकघर पर खड़ी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed