{"_id":"68b87413e653eb47fe091d0c","slug":"three-clinics-including-unregistered-rainbow-hospital-sealed-in-anupshahr-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-139910-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अनूपशहर में अपंजीकृत रेनबो हॉस्पिटल समेत तीन क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अनूपशहर में अपंजीकृत रेनबो हॉस्पिटल समेत तीन क्लीनिक सील
विज्ञापन
अनूपशहर में अपंजीकृत क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई करते नोडल अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना। संवा
बुलंदशहर। अनूपशहर क्षेत्र में बिना पंजीकरण पैथोलॉजी लैब एवं क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। इनकी शिकायत क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। बुधवार को सीएमओ ने जांच के लिए आयुष्मान नोडल अधिकारी को भेजा। नोडल अधिकारी ने रेनबो हॉस्पिटल, सेवा चाइल्ड व उर्मिला हॉस्पिटल को बिना पंजीकरण संचालित मिलने पर सील कर दिया।
अनूपशहर में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे रेनबो हॉस्पिटल की पिछले दो माह में तीन लोगों ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर सेवा चाइल्ड एवं उर्मिला हॉस्पिटल के भी बिना पंजीकरण संचालन होने पर कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा केशव वर्मा ने अनूपशहर में अहार गेट पर राशि चाइल्ड केयर सेंटर के अपंजीकृत होने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। सचिन कुमार ने अनूपशहर में मदरसे के पास चौहान पैथोलॉजी के बिना पंजीकरण संचालित होने पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इन सभी का आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना ने बुधवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
अनूपशहर में रेनबो हॉस्पिटल, सेवा चाइल्ड एवं उर्मिला हॉस्पिटल के बिना पंजीकरण संचालन होने पर सील करवाने की कार्रवाई की गई है। अन्य की भी जांच करा कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ