फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three arrested with aluminum wire worth more than Rs 1 crore

Bulandshahar News: एक करोड़ से अधिक के एल्युमीनियम तार समेत तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with aluminum wire worth more than Rs 1 crore
सिकंदराबाद में एल्मुनियम तार से भरा चोरी हुआ ट्राला। स्त्रोत - पुलिस
सिकंदराबाद। एक करोड़ रुपये से अधिक के एल्युमीनियम तार समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेलर ट्रक चालक एल्युमीनियम वायर राजस्थानी के भिवाड़ी पहुंचाने के बजाय सिकंदराबाद लेकर आ गया था। यहां अपने एक साथी के साथ एल्युमीनियम तार बेचने की फिराक में था।
विज्ञापन

सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि शनिवार को दिल्ली के स्वरूप नगर निवासी आशीष तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने तहरीर देकर बताया था कि एल्युमीनियम तार लादकर ट्रेलर ट्रक चालक खालिद निवासी अगोन जनपद नूह (हरियाणा) लापता है। वह 31 जनवरी को नवा शिवा (महाराष्ट्र) से ट्रेलर ट्रक में एल्यूमीनियम तार के बंडल लेकर राजस्थान के भिवाड़ी के लिए लेकर निकला था।
विज्ञापन

भिवाड़ी न जाकर माल समेत ट्रेलर ट्रक को लेकर सिकंदराबाद क्षेत्र में पहुंच गया। वह अपने साथियों के साथ मिलकर माल को बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर सिकंदराबाद बाईपास से तीन लोगों को 17 ड्रम एल्यूमीनियम तार के बंडल व ट्रेलर गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त खालिद, साजन और साबिर निवासी अगोन थाना फिरोजपुर झिरका जनपद नूह हरियाणा के रूप में हुई है। बरामद किए गए एल्युमीनियम तार की कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed