फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three arrested

ग्रामीणों ने तीन पशु चोरों को पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three arrested
ग्रामीणों ने तीन पशु चोरों को पकड़ा
विज्ञापन

सिकंदराबाद। गांव में घूम रहे पशु चोरों की गाड़ी का नंबर पहचानकर ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। भागने का प्रयास कर रहे तीन चोरों को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
26 अगस्त की रात ग्राम बिलसूरी निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर लीला सिंह के घेर में बंधी भैंस और उसके बच्चे को पशु चोर घेर का ताला तोड़कर चोरी कर ले गए थे। पशु चोर भैंस व उसके बच्चे को गाड़ी में लादकर ले गए थे। घटना के बाद से ग्रामीण पशु चोरों की तलाश में जुटे थे। शनिवार रात पशु चोर चोरी के इरादे से फिर गांव में घुस आए। संदेह होने पर ग्रामीणों ने कार के चालक व अन्य लोगों को पकड़ लिया। जबकि उनके साथी भाग निकले। कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि आरोपी की कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। पुलिस हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पिछले दिनों क्षेत्र में हुई पशु चोरी की घटनाओं के विषय में जानकारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

गाड़ी के नंबर से पकड़े गए चोर
जब पशु चोर लीला सिंह की भैंस चोरी कर ले जा रहे थे तो उनकी गाड़ी का नंबर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। जिसके आधार पर शनिवार रात ग्रामीणों ने गाड़ी के नंबर के आधार पर गांव में घूम रहे पशु चोरों को पकड़ लिया। पिछले दिनों क्षेत्र से जिन लोगों के पशु चोरी हुए हैं, वह कोतवाली पहुंचकर पशुओं को बरामद करने की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed