{"_id":"649f070028517f24f5017c96","slug":"three-arrested-in-encounter-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-903-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मुठभेड़ में दो लुटेरों को लगी गली, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मुठभेड़ में दो लुटेरों को लगी गली, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
शिकारपुर। थाना पुलिस की शुक्रवार को पशु लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो लुटेरे घायल हो गए। पुलिस ने मौके से तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई भैंस समेत पिकअप गाड़ी बरामद की गई है। लुटेरों पर कई थानों में लूट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
सीओ शिकारपुर वरुण कुमार सिंह ने बताया की शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ खुर्जा रोड स्थित पंचगाई गेट के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सामने की ओर से आ रही पिकअप को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही पिकअप सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि मौके से भागते हुए एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस तीनों बदमाशों को हिरासत में लेकर कोतवाली आई जहां, से घायल बदमाशों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बदमाशों की शिनाख्त अकबर व भूरा निवासी रोहिंदा थाना अरनिया के रूप में हुई। इनके अलावा तीसरे बदमाश की पहचान रफीक निवासी यूसुफपुर मलगोसा थाना खुर्जा देहात के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने पशु लूट, चोरी और मकान में लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने का जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से तमंचे, दो पशु, पिकअप बरामद की है।
इन घटनाओं का जुर्म स्वीकारा
पकड़े गए लुटेरों ने पूछताछ के दौरान बताया कि ये सभी देहात क्षेत्र में पशु लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। 21-22 जून की रात शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर करीरा में भैंस लूट, 14-15 जून की रात ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव अलौदा जागीर में एक मकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उसी रात पहासूू क्षेत्र के गांव रसूलगढ़ में एक घर से दो भैंस चोरी की। जनवरी में अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खुशालपुर में घर से भैंस चोरी की घटना को जबकि नगला जगत से भी एक भैंस चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।