फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three arrested in connection with the youth's suicide.

Bulandshahar News: युवक की आत्महत्या की घटना के मामले में तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Three arrested in connection with the youth's suicide.
पहासू। क्षेत्र के दीघी गांव स्थित अपनी ससुराल में ऋषि की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी, प्रेमी व सास को गिरफ्तार किया है। सोमवार को आरोपियों के बयान दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सीओ शिकारपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के खेलिया कल्याणपुर गांव निवासी बालकिशन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि उनके भाई ऋषि (50) की पत्नी प्रीति के गौतमबुद्धनगर के दनकौर थाना क्षेत्र स्थित मुतैना गांव निवासी सोनू से संबंध थे। प्रीति काफी समय से अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

चार दिन पहले पीड़ित के छोटे भाई ऋषि (50) पहासू के दीघी गांव स्थित अपनी ससुराल पहुंचे और प्रीति को बच्चों संग वापस लेकर जाने की बात कही। इस बात पर प्रीति व उसके प्रेमी ने मानसिक उत्पीड़न किया। इसी से परेशान होकर ऋषि ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी सास राजकुमारी और साली विजय को थी, लेकिन उन्होंने कोई विरोध नहीं किया। इस पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसी के चलते पुलिस ने सोमवार को प्रीति, उसके प्रेमी सोनू और सास राजकुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed