फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three arrested for stealing from locked houses

Bulandshahar News: बंद मकानों से चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for stealing from locked houses
नगर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर। संवाद
नगर कोतवाली क्षेत्र में बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के पास से चोरी की गई नकदी, गहने और अवैध असलहा भी पुलिस ने बरामद किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले बंद मकानों की रेकी करते। इसके बाद रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने तीनों का चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि थाना पुलिस की एक टीम बीते कई दिनों से क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों के खुलासे के लिए लगी हुई थी। शुक्रवार देर रात टीम को सूचना मिली कि शिकारपुर तिराहे से दरगाह वाले रास्ते पर कब्रिस्तान के पास बने गोदाम के पास से तीन चोर चोरी के सामान के साथ मौजूद हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी शिनाख्त अयान उर्फ पच्चीस निवासी मोहल्ला रुकनसराय, आजाद निवासी मोहल्ला सरायअल्लो थाना खुर्जा नगर और आबिद निवासी कांशीराम आवास थाना सिकंदराबाद के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए 40 हजार रुपये, तीन सोने के कंगन, तीन सोने के कड़े, एक सोने की चेन, एक सोने का हार, चार सोने के कान के बूंदे, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की अंगूठी, दो जोडी चांदी की पायल और अवैध असलहा बरामद किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले क्षेत्र में बंद पड़े मकानों की रेकी करते थे। इसके बाद देर रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।

बीते दिनों की ये वारदातें..
- गत 28 जनवरी की रात को थाना कोतवाली नगर के वाटर बाॅक्स के सामने कैंटीन वाले घर में चोरी की वारदात को दिया था अंजाम।
- गत 30 जनवरी की रात को थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला मदरसा में एक बंद मकान में चोरी की घटना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed