{"_id":"57029d054f1c1b2a57c81114","slug":"three-ado-panchayat-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन एडीओ पंचायत का बदला कार्यक्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन एडीओ पंचायत का बदला कार्यक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 04 Apr 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के तीन एडीओ पंचायत कार्यक्षेत्र बदला गया है। तीनों अफसरों के स्थानांतरण की कार्रवाई डीपीआरओ ने विकास कार्यों में लापरवाही की शिकायत मिलने पर की है। स्थानांतरित किए गए अफसरों ने अपने-अपने क्षेत्र का चार्ज छोड़ते हुए दूसरे ब्लॉकों में चार्ज संभाल लिया है।
विज्ञापन
डीपीआरओ के अनुसार ब्लॉक अरनिया के एडीओ पंचायत वीरेंद्र कुमार का स्थानांतरण लखावठी में किया गया है। लखावठी के एडीओ पंचायत का स्थानांतरण ब्लॉक अरनिया और पहासू के एडीओ पंचायत का स्थानांतरण ब्लॉक अरनिया में किया गया है।
विज्ञापन
डीपीआरओ राजेश कुमार के अनुसार तीनों एडीओ पंचायत की विकास कार्यों में लापरवाही की शिकायत मिल रही थी। कई बार हिदायत दी गई, मगर कोई बदलाव नहीं आया। इसके चलते तीनों एडीओ पंचायत का स्थानांतरण करते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन