{"_id":"68c1ae93e097b30d1c05f0d6","slug":"three-accused-of-robbery-from-a-jeweler-arrested-in-an-encounter-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-140275-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सराफ से लूट के तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सराफ से लूट के तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती। स्रोत: पुलिस
बुलंदशहर/बुगरासी। कस्बे निवासी सराफ पिता-पुत्र से शुक्रवार को बुगरासी-भगवानपुर रोड पर लूट के तीन आरोपियों को स्वाट ने मंगलवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हैं। अभी दो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं, उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपियों से करीब साढ़े चार किलो चांदी और 77 सोने की लौंग बरामद की हैं।
सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि पांच सितंबर को कस्बा निवासी स्वर्णकार पिता-पुत्र अशोक वर्मा व टिंकुल वर्मा जनपद अमरोहा के गांव जमतौली से दुकान से स्कूटी से बुगरासी आ रहे थे। बुगरासी-भगवानपुर मार्ग पर अज्ञात लुटेरों ने स्वर्णकारों को तमंचे से आतंकित कर लूट की थी। इसमें पीड़ित व्यापारियों ने 15 किलो चांदी व 100 ग्राम सोने के आभूषण सहित 20 हजार नकदी की लूट होना बताया था। तब से पुलिस लुटेरों की तलाश में थी।
मंगलवार को स्वाट को सूचना मिली कि लूट में शामिल कुछ बदमाश बाइक से स्याना से जलालपुर की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जलालपुर रोड पर स्वाट के साथ चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान एक अपाची बाइक पर स्याना की तरफ से आ रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर आरोपी बाइक को जलालपुर की तरफ लेकर भगाने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने फायरिंग करते हुए तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने शुक्रवार को बुगरासी-भगवानपुर मार्ग पर स्वर्णकार पिता-पुत्रों से लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपियों में फैजान निवासी शेरपुर जनपद हापुड़, राकेश गिरी निवासी बछेड़ा खुर्द, पिलखुवा गोली लगने से घायल हुए हैं। तीसरा आरोपी वसीम निवासी बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ है।
आरोपियों ने बताया कि वह बीते कुछ दिनों से पीड़ित पिता पुत्र की रेकी कर रहे थे। उन्हें जानकारी थी कि वह दोनों प्रत्येक शुक्रवार को अमरोहा के जमतौली जाते हैं। लूट वाले दिन भी आरोपी दोपहर से ही वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन मौका नहीं लग पा रहा था। शाम को दोनों के घर लौटते वक्त सुनसान जगह मिलने पर वारदात को अंजाम दिया और फिर नहर की पटरी से होते हुए भाग गए।
स्वर्णकार ने पहचाना अपना समान
पुलिस ने बरामद समान की पीड़ित व्यापारियों से पहचान कराई। टिंकुल वर्मा ने बताया कि बरामद समान उन्हीं का है। अभी समान कम है। बाकी सामान पुलिस ने फरार आरोपियों से बरामद करने का आश्वासन दिया है।
स्कूटी से आने-जाने की वजह से बनाया था निशाना
पकड़े गए लुटेरे शातिर हैं और इनका आपराधिक इतिहास है। लुटेरों ने स्वर्णकारों को स्कूटी से दुकान आने-जाने के कारण निशान बनाया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि पीड़ित स्वर्णकार बिना सुरक्षा के सुनसान रास्ते से स्कूटी से निकलते थे। इन्हें लूटना आसान था इसलिए इन्हें बुगरासी-भगवानपुर रूट पर सुनसान जगह लूटा गया था।
बाइक भी है चोरी की
पुलिस जांच में आरोपियों से बरामद अपाची बाइक चोरी की निकली। आरोपियों ने दिल्ली से बाइक चोरी की थी। पुलिस ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस से भी संपर्क किया है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था। तीनों आरोपियों में दो ने पूर्व में भी अनेक घटनाओं को अंजाम दिया है। इनमें आरोपी राकेश उर्फ रिंकू पर हापुड़ व गौतमबुद्धनगर में सात तथा फैजान पर बहादुरगढ़ थाने में एक मुकदमा दर्ज है। वसीम पर पहला मुकदमा स्वर्णकारों से लूट का दर्ज हुआ है।