{"_id":"663518b9b44ec2b17f038262","slug":"threatened-to-rape-if-decision-not-taken-in-case-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-115278-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मुकदमे में फैसला न करने पर दी दुष्कर्म की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मुकदमे में फैसला न करने पर दी दुष्कर्म की धमकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी पक्ष ने कोर्ट मेंं बयान न बदलने पर फिर से दुष्कर्म कर अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। पीड़िता ने थाने में मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद रो स्थित एक गांव निवासी युवती ने बताया एक वर्ष पूर्व गांव निवासी आरोपी युवक ने उसके दुष्कर्म किया था। वर्तमान में मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी युवक मामले में फैसला करने का दबाव बना रहा है। गत 16 अप्रैल को आरोपी उसको घर में अकेले देख कर फिर से कूद गया और फैसला न करने व न्यायालय के समक्ष बयान न बदलने पर फिर से दुष्कर्म करने की बात कहते हुए अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। सीओ स्याना ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल पुराना मामला विचाराधीन है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।