{"_id":"59208f3a4f1c1b2075f22b41","slug":"thousand-notes-circulating-in-the-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में बहते मिले हजार के पुराने नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में बहते मिले हजार के पुराने नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 21 May 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
नाले में बहते मिले हजार के पुराने नोट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के कॉलेज रोड स्थित नाले में शनिवार सुबह लोगों ने हजार रुपये के पुराने नोट बहते हुए देखा। शोर सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग तो नाले में कूदकर नोट निकालकर अपने साथ ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाया और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी है।
शनिवार सुबह कॉलेज रोड से कुछ लोग गुजर रहे थे। इसी बीच लोगों की नजर रोड स्थित नाले में बह रहे भारी संख्या में एक हजार रुपये के पुराने नोट पर पड़ी। इसी दौरान कुछ बच्चे नाले में कूद गए और नोट निकालना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। नाले में नोट मिलने का मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन